अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट माउंट मानगनुई — भारत और न्यूजीलैंड के बीच पाँच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज माउंट मॉनगनुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में न्यूजीलैंड टीम को सात रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुये न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार पाँच मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर लिया है। माउंट माउंगानुई में आज खेले गये पांचवें टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 03 विकेट गंवाकर 163 रन बनाये और न्यूजीलैंड को जीत के लिये 164 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 09 विकेट गंवाकर 156 रन ही बना सकी और भारत ने मैच जीत लिया। पहली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली गयी जिसमें भारत ने सीरीज के सभी मैच जीतकर इतिहास रच दिया।

इंडिया टीम — रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, संजू सैसमन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

न्यूजीलैंड टीम — टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, टिम सीफर्ट, टॉम ब्रूस, रॉस टेलर, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, हैमिश बेनेट और स्कॉट कुगलाइन।

Categorized in : देश