अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नागौर — विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर में पीड़ित व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश हितार्थ मरलेचा परिवार पाली मारवाड़ द्वारा आयोजित विशाल भागवत कथा के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील से कामधेनु सेना मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्रवणपुरी गोस्वामी कामधेनु सेना संगठन द्वारा सड़को पर दुर्घटनाग्रस्त व बीमार गोवंश को नजदीकी गो चिकित्सालय भिजवाकर तथा गौशालाओं में आर्थिक सहयोग के माध्यम से सहायता व अपने क्षेत्र से गौमाता के नाम फर्जी तरीके से चंदा एकत्रित करने वाले व्यक्तियों को खदेड़ने एवं हर समय गोसेवार्थ, गौरक्षार्थ तैयार रहने जैसे साहसिक व वीरतापूर्वक कार्य करने पर कामधेनु सेना के संस्थापक श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी जी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सैन व राष्ट्रीय महासचिव दिपेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा गोस्वामी को साफा पहनाकर ‘गौरक्षक’ की उपाधी से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इस भागवत कथा के सातों दिनों में दर्जनों गो सैनिकों को स्वामी जी महाराज द्वारा ‘गोरक्षक’ की उपाधी से सम्मानित किया गया। गोस्वामी के गौरक्षक उपाधि से सम्मानित होने पर कामधेनु सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द तिवारी , निलेश भारती , संतोष भारती , चंद्रजीत यादव , नंदकिशोर यादव , चंद्रशेखर जैन , ओमपुरी गोस्वामी , चिंटू कटेसरिया , हेमंत बैरागी , शुभम गुप्ता , यशपाल सिंह , रविराज परमार , विशाल राठी , चेतन भावसार , प्रमोद सक्सेना , मनोज नागर , कमल दयाल इत्यादि गोभक्तों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
Categorized in : छत्तीसगढ़