आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को बलिदान दिवस पर गाँधी जी के सपनों का नशा मुक्त भारत निर्माण के सपनो को साकार करने के उद्देश्य के क्रम मे आज बनारस के प्रभारी शाकिब भारत ने आज बनारश के जिलाधिकारी को शराब बंदी संयुक्त मोर्चा का ज्ञापन सौंपा और शराब बंदी की माँग रखी वहीं गाँधी प्रतिमा लखनऊ पर भी सत्याग्रह किया गया और सम्पूर्ण भारत को शराबमुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुर्तज़ा अली ने कहा कि व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और आमजन को शराब व नशे से बचाने के लिये जागरूक किया जाएगा। मुर्तजाअली ने कहा की आज देश की युवा पीढी नशा के आगोश मे समाती जा रही है वह दिशा भटक रहें है जिनका योगदान देश के प्रगति मे होना चाहिए जो हमारे देश के भबिष्य है वह आज शराब कोकीन गांजा कोरेक्स के गिरफ्त मे है इन्हे इससे बाहर निकालना होगा तभी हम बिकसित बिकासशील देश की कल्पना कर सकते है।और हम इसी संकल्प के साथ अपने नशा मुक्त अभियान मे लगे हुए है और इस संदर्भ मे अपने मिशन के उद्देश्यों से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को अपनी शिस्टाचार मुलाकातो के दौरान अवगत करा चुके है।

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश