अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) — भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच आज वेलिंगटन (Wellington) के स्काय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 12:30 बजे से शुरू होगा जिसका प्रसारण स्पोर्ट्स नेटवर्क और हाटस्टार पर होगा। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 05 मैच की टी-20 सीरीज है जहाँ 03 मैच हो चुके हैं। तीनों ही मैच में शानदार खेल दिखाते हुये भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ जहांँ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 06 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 07 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि हैमिल्टन में खेले गये तीसरे मैच में भारत ने पहले 179 रन बनाये और मेजबान भी इतने ही रन बना सकी। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज दिलायी।
पिच और मौसम रिपोर्ट
आज वेलिंगटन का तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बादल छाये रहेंगे। बारिश की आशंका है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।
इंडिया का संभावित टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड का संभावित टीम —
केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, कोलिन मुनरो, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, स्कॉट कुगेलजिन।
Categorized in : दुनिया