आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ 30 जनवरी 2020 पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर शराब मुक्त रोजगार युक्त प्रदेश बनाने के लिए एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना व गांधी जी के मंत्र से शुरुआत की गई । बापू के 72 वे बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूर्ण शराबबंदी होने तक शराबबंदी आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है । साथ ही देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी से निजात पाने के लिए प्रदेश के गांव-गांव खादी ग्रामोद्योग का जाल विछाकर प्रदेश को रोजगार मुक्त बनाने की मांग की गई है इस मौक़े बार प्रकृति समाज पार्टी के अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी मौक़े पर आकर शराब बंदी की माँग का समर्थन किया। साथ ही सत्याग्रह में उपस्थिति सभी पदाधिकारीओ द्वारा सरकार से कोई भी नया कानून बनाने से पहले जनमत तैयार करने की मांग की गई है । सन्युक्त मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मुर्तज़ा अली व सुलतान सिंह व उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कर्याकर्ताओ व पदाधिकारीओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि शराब मुक्त-रोजगार युक्त प्रदेश बनाने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापार जन जागरण अभियान चलाया जायेगा । सत्याग्रह में विचार व्यक्त करने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य संतोषानंद जी, राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह , प्रदेश संयोजक मुर्तजा अली , व प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, व महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुभाषिनी चतुर्वेदी, मोहम्मद आफाक मोहम्मद फ़हीम पीसी कुरील डीकेयादवआरपीसिंह, प्रदीप त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सेठपाल सिंह, रज्जन सिंह, कमरुद्दीन भाई, युसुफ सिद्दिकि, फैज़ुद्दीन सिद्दिकि, मनीष वर्मा, देवेंद्र पाल वर्मा, अयाज अनवर, अब्दुल मुईद, एजाज खान आदि लोग प्रमुखता से सत्याग्रह आनदोल मे सम्मिलित रहे ।

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश