अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बीजापुर — जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के आज मतदान दौरन एक मतदान कर्मी की ब्डल प्रेशर बढऩे से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में पुजारी कांकेर के नक्सल प्रभावित इलाके के मतदान केंद्र क्रमाँक 03 में फारेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ मतदान कर्मी सुरेन्द्र पुनेम की ड्यूटी लगी थी।जिसका अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से वह बेहोश हो गया। जिसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मतदान कर्मी को मृत घोषित कर दिया। मतदान कर्मी की अचानक मौत हो जाने से मतदान केंद्र में मतदान केंद्र थोड़ी देर बाधित रहा। जैसे ही घायल को अस्पताल ले जाया गया वैसे ही मतदान शुरू किया गया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित करने के बाद परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है।

Categorized in : छत्तीसगढ़