आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बाँदा-हत्या में नामजद महिला अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने की 82 की कार्यवाही की। बीते एक माह पहले हुई हत्या में शामिल गीता पत्नी राजोल राजपूत निवासी कैमहाई नंदवारा के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही के लिए कोतवाली पुलिस ने गांव में जाकर अभियुक्त महिला के घर के बाहर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में नोटिस चस्पा की।कोतवाली उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर मिश्र ने बताया कि बीते माह गीता देवी परिवार के बच्चो के साथ हुए विवाद के चलते अपनी सगी जेठानी सुनीता पत्नी वीरेंद्र राजपूत को मार मार कर मौत के घाट उतार दिया था।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।जिसके खिलाफ नरैनी कोतवाली में धारा 323 और 304 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। अभियुक्ता गीता राजपूत लगातार फरार चल रही है।मंगलवार को ग्राम वीरेन्द्र राजपूत सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में 82 (फौजदारी)की नोटिस अभियुक्ता के घर सहित सार्वजनिक स्थानों में चस्पा कराई गई।कोतवाली निरीक्षक गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही 83 कि कार्यवाही कर कुर्की की जाएगी।
Categorized in : उत्तर प्रदेश