अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और हिंदी फिल्मों के मशहूर खलनायक रंजीत की सौजन्य मुलाकात की। गौरतलब है कि रायपुर के विवेकानंद विमानतल पर प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के सदस्यो के साथ एक दिवसीय रायपुर प्रवास पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी के लिये विमानतल पहुंँचे। उसी दौरान फ़िल्म अभिनेता धर्मेन्द्र व रंजीत से यह सौजन्य भेंट हुई।

Categorized in : छत्तीसगढ़