देहरादून उत्तराखंड थाना राजपुर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन में मात्र 08 दिन में किये गये अनावरण को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट अनावरण के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उक्त घटना का कुशल एवं उत्कृष्ट अनावरण करने वाली टीम श्रीमती श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, श्री ऐश्वर्य पाल निरीक्षक एसओजी, श्री दिलबर सिंह नेगी थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी तथा श्री यासीन को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट विवेचना का पुरस्कार श्री चंचल शर्मा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को दिया गया। इसके अतिरिक्त थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ थाने के रूप में चयनित किया गया। जिसके लिए थानाध्यक्ष श्री नरोत्तम बिष्ट थाना क्लेमेंटाउन को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

Categorized in : उत्तराखंड