अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर –मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 25 और 26 जनवरी को दो दिवसीय बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री कल 25 जनवरी को दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे वहीं अगले दिन 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल 25 जनवरी को भिलाई-3 से दोपहर 12:00 बजे हेलीकाफ्टर द्वारा रवाना होकर 01:00 बजे कारली, जिला दंतेवाड़ा पहुंँचेंगे और वहां पुलिस लाईन में दोपहर 01:05 बजे से आयोजित ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद दोपहर 01:35 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करके 02:35 बजे शासकीय दंतेश्वरी महाविद्यालय पहुंँचकर वहांँ ‘बस्तर से गणतंत्र की बात‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दंतेवाड़ा से शाम 04:40 बजे जगदलपुर आयेंगे और शाम 06:30 बजे शासकीय कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड में आयोजित ‘बस्तर का विकास‘ कार्यक्रम में एवं रात 08:15 बजे पुलिस कोआर्डिनेशन सेन्टर लालबाग जगलदपुर में आयोजित ‘मावा बस्तर बेरसिंता बस्तर‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़