अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट भुवनेश्वर — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओड़िशा के पूर्वमंत्री जगन्नाथ राउत (78 वर्षीय) का आज एक निजी अस्पताल में दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया। वे परिवार में अपने पीछे पत्नी, पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गये। उनका जन्म 13 नवंबर 1942 को भद्रक जिले के धुसुरी ब्लॉक के नररसिंहपुर गांव में हुआ था। वे धामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार ओड़िशा विधानसभा के लिये चुने गये। वह 1980 में राज्य विधानसभा के लिये पहली बार चुने गये और 1985 और 1995 में धामनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1989-90 में उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में सेवा दी। वे 1995-98 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे और 1998-99 के दौरान शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। कल भद्रक में उनके पैतृक स्थान पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
Categorized in : छत्तीसगढ़