अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

आकलैंड ( न्यूजीलैंड) — भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेले गये टी-20 में न्यूजीलैंड को 06 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांँच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 05 विकेट गंँवाकर 203 रन बनाये और भारत को जीत के लिये 204 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 04 विकेट गंँवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिये श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ मनीष पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल ने 56 रन बनाये और कोहली ने 45 रनों की पारी खेली। रोहित 07, शिवम दुबे 13 रन बनाकर आउट हुये।न्यूजीलैंड के लिये ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 02 विकेट लिये। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 05 विकेट गंँवाकर 203 रन बनाये। न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाये। वहीं रॉस टेलर ने 54 रन बनाये जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली।भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारत की जीत के हीरो ओपनर केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली रहे. केएल राहुल ने 27 गेंद पर 56 रन बनाये तो श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में 58 रन ठोक दिये। विराट कोहली अर्धशतक नहीं बना सके लेकिन उन्होंने 32 गेंद में 45 रन की शानदार पारी खेली। मनीष पांडे 12 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे नौ गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुये। और अय्यर को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Categorized in : दुनिया देश