उत्तराखंड चम्पावत……..शहीद को श्रद्धांजलि एंकर-कश्मीर में शहीद चंपावत उत्तराखण्ड के लाल के घर में मातम नहीं जोश भरा है। जहां पूरी बाजार और टैक्सी संचालन बंद किया हजारों की संख्या में शहीद को श्रदांजलि देने लोग का हुजूम रोड़ में था , राहुल के घर में लगे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा ।वहीं चंपावत जिले में तल्लादेश के रियासीबमन गांव के रहने वाले थे शहीद राहुल रैंसवाल। 50 आर.आर.के जवान राहुल का परिवार अभी चंपावत के जीआईसी कनलगांव में रहता है। इस दौरान सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी । शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही चंपावत स्थित कनल गांव में पहुंचा हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ,हर कोई भारत माता के इस जांबाज लाल को नमन कर रहा था , अंतिम यात्रा के बाद दीप्टेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान का अंतिम संस्कार किया गया ,शहीद के चाचा और बड़े भाई राजेंद्र रैंसवाल ने शहीद राहुल के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी

Categorized in : उत्तराखंड