अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अपने निवास में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई गणतंत्र दिवस परेड शिविर को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि राजपथ दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिये छत्तीसगढ़ के 06 विद्यार्थियों तनुजा वर्मा , शिखा तिवारी , ढलेश्वरी साहू , शिवा पटेल , राहुल और सुनीत का चयन हुआ है। इन सभी को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा मोदी ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के विजेता बच्चों से बातचीत भी करेंगे। मोदी 1730 आदिवासी कलाकारों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के सदस्यों और उन कलाकारों से भी मुलाकात करेंगे जो गणतंत्र दिवस पर ‘एटहोम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Categorized in : देश