अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट आकलैंड — टी 20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही पांँच मैचों की सीरीज के पहले मैच में आज आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया का सामना खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड टीम से होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे खेला जायेगा। भारतीय टीम ने साल का आगाज बेहतर करते हुये क्रिकेट के टी-20 और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में सीरीज में जीत हासिल की है। लेकिन अब चुनौती कुछ अलग है क्योंकि इन दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू सरजमीं पर हराया है और अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहांँ परिस्थितियां अलग होती हैं। ऐसे में अब देखना लाजिमी होगा कि इंडिया न्यूजीलैंड में भी साल के अपने इस शानदार शुरुआत को बरकरार रख पाती है या नहीं ? भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 टी-20 खेले हैं लेकिन जीत सिर्फ एक में ही मिली। भारत ने 08 फरवरी 2019 को ऑकलैंड में ही मेजबान को 07 विकेट से हराया था। दोनों देशों के बीच अब तक 11 टी-20 हुये जिसमें टीम इंडिया ने 03 में जीत दर्ज की जबकि 08 मैच हारे।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत — रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड — कोलिन मुनरो, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट, रोस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, डेरेल मिशेल, मिशेल सैंटनर, इश सोढी, टिम साउदी और स्कॉट कगलिन।

Categorized in : दुनिया देश