अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट मुँगेली — कलेक्टर डा० सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने समाज सेवी संस्था हेल्प अस सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में जिले के पहले नशा मुक्ति केंद्र का जिला अस्पताल प्रांगण में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि आज का युवा वर्ग नशे में लिप्त है जिनके कारण उनका परिवार बिखर जाता है। खासकर महिलाओं के साथ साथ परिवार पर इसका असर पड़ता है। इसके प्रथम चरण में ही हमने नशा मुक्ति केन्द्र का प्रयास शुरु किया है। उन्होंने नशे में लिप्त लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये यहाँ लाने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर ने नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

Categorized in : छत्तीसगढ़