अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — गणतंत्र दिवस के लिये आज दिल्ली के राजपथ में अंतिम ड्रेस रिहर्सल हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की भी झांँकी अपने पूरे आन, बान और शान के साथ नजर आयी। पूरे पारंपरिक गहनों से सजी आदिवासी युवती की प्रतिमा के साथ ककसार नृत्य करते आदिवासी कलाकार बरबस ही लोगों का ध्यान खींचते नजर आये। अंतिम ड्रेस रिहर्सल के दौरान राजपथ पर मौजूद दर्शकों ने छत्तीसगढ़ की झांँकी का जोरदार स्वागत किया।

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश