चोरी किये गए कुल 10 दुपहिया वाहन बरामद एवं काई वाहन चोरी की घटनाओं का करने का कबूला
दिनांक 20 जनवरी 2020 को वादी श्री राजकुमार थापा द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जनवरी 2020 को उनकी स्कूटी मंदिर महिंद्रा शोरूम के पास खड़ी थी, जहां से चोरी हो गई है। उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 22 /20 धारा 379 भादवि दर्ज किया गया, थाना क्षेत्र एवं जनपद क्षेत्र में हो रही दो पहिया वाहन की चोरी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण के लिए निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा वाहन चोरी के गिरोह को पकड़ने एवं घटनाओं के रोकथाम के लिए कार्य योजना तैयार कर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया एवं क्षेत्राधिकारी नेहरुकोलोनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज संकलित किए गए एवं पुराने वाहन चोरों का सत्यापन किया गया व आने जाने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज संकलित किए गए। पुलिस घटना के प्रयास में अनावरण हेतु प्रयासरत थी कि दिनांक 21 जनवरी 2020 को जरिए मुखबिर पुलिस टीम को सूचना मिली कि वाहन को चुराने वाला अभियुक्त इस समय शहर में धारा क्षेत्र में घूम रहा है, जिस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी का वाहन बरामद हुआ, जिसे थाना नेहरू कॉलोनी लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कई अन्य वाहन को चोरी करने के संबंध में जानकारी दी एवं अपने अन्य दो साथियों के पास चोरी के वाहन होने की बात बतायी। इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर दो अन्य संदिग्धों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एवं कुल तीनों अभियुक्तों से चोरी के 10 वाहन बरामद हुए।
अभियुक्त गणों के नाम
1- अनिल रावत पुत्र आनंद रावत निवासी आदर्श विहार मियां वाला, थाना रायपुर।
2- अनिल कुमार पुत्र जयराम निवासी रिस्पना, वार्ड नंबर 10, थाना डालनवाला, देहरादून।
3- सुनील कुमार पुत्र कल्लू राम निवासी मधुर विहार, अधोइवाला, थाना रायपुर, देहरादून।
पुलिस टीम
1- श्री नरेंद्र पंत, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर 2- श्री दिलबर नेगी, थानाध्यक्ष नेहरुकोलोनी 3- वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह 4- उप निरीक्षक आशीष रावत 5- उपनिरीक्षक जयवीर 6- कॉन्स्टेबल दीप प्रकाश 7- कांस्टेबल हितेश 8- कॉन्स्टेबल अजय 9- कांस्टेबल अरविंद भट्ट
Categorized in : उत्तराखंड