अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली आज जोगबनी-विराटनगर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे। भारत-नेपाल सीमा के बीच व्यापार और लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिये जोगबनी-विराटनगर में दूसरा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनाया गया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में पीएम मोदी और नेपाल के पीएम ओली ने दोनों देशों के बीच पहली क्रॉस बॉर्डर कॉमर्शियल तेल पाइपलाइन का उद्घाटन किया था।