अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट लखनऊ — नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में उत्तरप्रदेश जिला लखनऊ के लोहिया पार्क गेट नंबर 01 गोमती नगर में रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन के नारी शक्ति एवं युवा शक्ति के द्वारा CAA समर्थन मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओ एवं युवाओ के हाथों में तख्तियांँ थी इन तख्तियों पर लिखा है,कि CAA समर्थन एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी धर्म का है,की नागरिकता को प्रभावित नहीं करता और अपका धिकार नहीं छीनता। इस अधिनियम के पूरी जानकारी के बाद ही इसका विरोध करें। नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सलाहकार रीना हिंदू जी ने मार्च के दौरान कहा कि ‘कानून को पहले पढ़े फिर विरोध प्रदर्शन करें’ का संदेश भी दिया। उन्होंने आगे कहा कि विगत माह से CAA के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से पहले एक बार इनकी पूरी जानकारी हो जायेगी तो आप विरोध कभी नही करेगे। उन्होंने रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन की ओर से समस्त देशवासियों से मैं आग्रह किया है कि आप सभी CAA का समर्थन कर अपने और अपने राष्ट्र की रक्षा हेतु कार्य करें I CAA के समर्थन मार्च मे नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य एवं उत्तरप्रदेश सलाहकार,जिला लखनऊ उपाध्यक्ष पूनम हिंदू,जिला लखनऊ सचिव अर्चना हिंदू,सदस्‍य दीपा हिंदू,गीता हिंदू,युवा शक्ति लखनऊ अध्यक्ष दीप चंद हिंदू,सदस्य ज्ञान प्रकाश हिंदू, दिनेश चंद हिंदू,रमेश चंद हिंदू सहित नारी शक्ति एवं युवा शक्ति पदाधिकारी के साथ साथ गोमती नगर के निवासी भी शामिल रहे।

Categorized in : देश