अतिरिक्त मुख्य पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा, जी ई रोड, तेलीबांधा के सामने रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य की स्वास्थ्य स्टेट नोडल एजेंसी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र कटरे द्वारा की गई भ्रष्टाचार की शिकायत और उसकी जांच हेतु निवेदन. विषय अंतर्गत निवेदन है कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन की स्वास्थ्य स्टेट नोडल एजेंसी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र कटरे 2011 से 2019 तक संविदा पद पर कार्यरत रहे हैं. इस दौरान विभिन्न स्तरों पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई है और अप्रैल 2019 में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा गठित 5 सदस्य समिति ने जांच की थी . जांच के दौरान विजेंद्र कटरे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर बने रहे थे इसलिए उनके द्वारा प्रताड़ित किए हुए नर्सिंग होम संचालक बयान देने सामने नहीं आ पाए. इस विभागीय जांच समिति के निष्कर्ष संलग्न कर रहा हूं इन निष्कर्षों में विजेंद्र कटरे द्वारा स्टेट नोडल एजेंसी के फंड का दुरुपयोग विदेश यात्राओं मंं और 2015 वर्ष के बाद केंद्रीय सरकार द्वारा आवंटित धनराशि का ऑडिट नहीं कराने के संबंध में गंभीर टिप्पणियां जांच समिति द्वारा की गई है। 2011 के बाद विजेंद्र कट रे और इनके परिवार के द्वारा अर्जित संपत्ति के साथ ही इनका पासपोर्ट जप्त कर विदेश यात्रा में हुए खर्च की विस्तृत जांच की जाए. डॉ राकेश गुप्ता अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर cell phone no.9424223860

Categorized in : छत्तीसगढ़