![] अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — गृह मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गयी निर्भया के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया । इससे मुकेश के बचने की आखिरी आशा भी समाप्त हो गई । अब इनकी फांँसी का रास्ता साफ हो गया। मुकेश सिंह उसी बस में खलासी का काम किया करता था जिसमें निर्भया का बलात्कार हुआ था। मुकेश सिंह बस के ड्राइवर राम सिंह का छोटा भाई बताया जा रहा है। राष्ट्रपति की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर से आम व्यक्ति की देश की न्यायिक व्यवस्था में आस्था को मजबूत करता है।
Categorized in : देश