समथर (झांसी )- समथर कस्बा के उपाध्यायना मोहल्ला में अज्ञात अराजक तत्वों ने शंकर जी के मंदिर की संगमरमर की मूर्ति खंडित की पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया
बीती रात में किसी अराजक तत्वों ने मंदिर के अंदर स्थापित शिव जी की संगमरमर की मूर्ति को तोड़कर ऊपर वाला हिस्सा भी अराजक तत्व साथ में ले गया जब सुबह महिलाएं मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची तो टूटी शंकर जी की मूर्ति को देखकर सन्न रह गई वही कस्बा में चर्चा का विषय बन गया मोहल्ले वासियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थाना अध्यक्ष विकेश बाबू के द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई इसके बाद में फोरेसिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और टीम ने मंदिर में पहुंचकर जांच पड़ताल की समथर पुलिस के द्वारा अराजक तत्व के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है
रिपोर्ट – यशपाल सिंह समथर
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश