![] ◇**त्रिवेंद्र ने प्रदेश के जालसाजों और चार सौ बीसी करने वालों के मुकदमे लिए थे वापस | ◇कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को धोखा देने के हैं मामले | **

**◇मुकदमें, धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 452 व 506 आदि के थे | **

◇जन सरोकारों की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के मुकदमे वापसी में नहीं है त्रिवेंद्र को रुचि |

** ◇मोर्चा अवार्ड मामले में करेगा सिलसिलेवार प्रहार **

| जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश के महान मुख्यमंत्री/ गृहमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत ने प्रदेश के कई जालसाजों,चार सौ बीसी करने वाले तथा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को धोखा देने वाले लोगों के संगीन अपराधों 420, 467, 468, 471, 120 बी, 452 व506 आदि के मुकदमें जनहित में दर्शाकर वापस लिए | इससे ऐसा प्रतीत होता है कि श्री त्रिवेंद्र रावत को प्रदेश के शरीफ व ईमानदार लोगों की कोई चिंता नहीं है | प्रदेश में कई मामले ऐसे हैं जो जन सरोकारों एवं जनता को न्याय दिलाने के लिए लोगों पर दर्ज हुए लेकिन इसमें श्री त्रिवेंद्र को कोई रुचि नहीं है | नेगी ने कहा कि इस परंपरा से जहां चोरों, चार सौ बीसी करने वाले तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को धोखा देने वाले गिरोह के हौसले बुलंद होंगे, वहीं दूसरी ओर आमजन का जीना दूभर हो जाएगा | नेगी ने कहा कि अगर श्री त्रिवेंद्र रावत को किसी संस्था द्वारा देश का बेस्ट सीएम अवार्ड दिया जाता तो निश्चित तौर पर इससे घृणित और निंदनीय कृत्य कोई हो नहीं सकता था | इसके साथ साथ ऐसी स्थिति में देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड दिया जाना (प्रस्तावित) प्रदेश की जनता से बहुत बड़ा धोखा है |

Categorized in : उत्तराखंड