![] प्रयागराज — छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज प्रयागराज मे गंगा स्नान कर प्रदेश की सुख शांति समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि मंत्री कवासी लखमा दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंँचे हैं। प्रयागराज प्रवास के दौरान कवासी लखमा कल सोमवार को उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता दिया। इस दौरान वहाँ के उद्योगपतियों ने कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ मे उद्योग स्थापीत करने का आश्वासन दिया है।अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़