![] रायपुर — महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके कल 13 जनवरी को पूर्वान्ह 11ः45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01ः35 बजे छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल मुंँबई पहुंँचेंगी और वहांँ से प्रस्थान कर दोपहर 03:00 बजे राजभवन महाराष्ट्र मुंँबई पहुंँचेंगी। राज्यपाल उइके दूसरे दिन 14 जनवरी को सुबह 07ः30 बजे राजभवन मुंँबई से रवाना होकर सुबह 11:00 बजे सर्किट हाऊस पालघर, मुंँबई पहुंँचेंगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे कोलगांव, पालघर (महाराष्ट्र) में आयोजित ‘‘आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन’’ में शामिल होंगी और दोपहर 03:00 बजे वहांँ से रवाना होकर शाम 06ः30 बजे राजभवन महाराष्ट्र मुंँबई पहुंँचेंगी। राज्यपाल उइके 15 जनवरी 2020 को सुबह 09ः40 बजे छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल मुंबई से प्रस्थान कर 11ः50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंँचेंगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़