![] नई दिल्ली — छत्तीसगढ़ के बेमेतरा को आज नई दिल्ली में स्वच्छता दर्पण का अवार्ड मिला है। बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी और जिला पंचायत सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर के हाथों सम्मान ग्रहण किया। गौरतलब है कि भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन द्वारा स्वच्छता दर्पण अवार्ड हेतु बेमेतरा का चयन किया गया था। बेमेतरा के अलावा आंध्रप्रदेश का पूर्वी गोदावरी जिला, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिला, दीव, हरियाणा के पानीपत, गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के कोल्हापुर, पंजाब के मोगा, सिक्किम के पूर्वी सिक्किम जिले और तेलंगाना के पेडापल्ली जिले को भी यह पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा आसाम के डिब्रूगढ़, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, मध्यप्रदेश के इंदौर और ओडिशा के पुरी को प्लास्टिक कचरा के निस्तारण की विशेष पहल के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़