![] लखनऊ — रूद्र शक्ति सेना समाजिक संगठन नारी शक्ति द्वारा 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमतीनगर, हनुमान सेतु मंदिर,मेडिकल कॉलेज,लोहिया हॉस्पिटल,पी जी आई हॉस्पिटल रायबरैली रोड,चारबाग,लखनऊ उत्तरप्रदेश में गरीब असहाय लोगो को कंबल वितरण‌ करेगी।इस संबंध में रुद्र शक्ति सेना के राष्ट्रीय सदस्‍य एवं लखनऊ अध्यक्षता रीना हिंदू जी ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सर्दी के मौसम में ठंडी से जूझ रहे असहाय गरीबों को संगठन के नारी शक्ति परिवार के द्वारा कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया है इस अवसर पर असहाय पीड़ित सैकड़ो महिलाओं एवं सड़कों पर ढूंँढकर शाम 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हमारी नारी शक्ति की पदाधिकारी द्वारा कंबल वितरण करेगी। कंबल वितरण कार्यक्रम को सहयोग कर सफल बनाने के लिए नारी शक्ति राष्ट्रीय सदस्य रीना हिंदू जी,पश्चिम बंगाल प्रदेश सचिव मंजूषा हिंदू,मध्य प्रदेश संगठन मंत्री माया हिंदू, जिला इंदौर उपाध्यक्ष आयुषी हिंदू,जिला रायपुर सचिव अर्चना हिंदू छत्तीसगढ़,जिला कोटा महासचिव पिंकी हिंदू राजस्थान, जिला गौतम बुद्ध नगर ,झारखंड मीडिया प्रभारी श्रेया हिंदू,उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंसी हिंदू,जिला लखनऊ सचिव अर्चना हिंदू,जिला वाराणसी सचिव ज्योति हिंदू,,एवं रूद्र शक्ति सेना के युवा शक्ति जिला लखनऊ अध्यक्ष दीप चंद हिंदू ,सदस्‍य ज्ञान प्रकाश हिंदू, सदस्‍य सत्य प्रकाश हिंदू,सदस्‍य रमेश चंद हिंदू, सदस्‍य दिनेश चंद हिंदू जी तैयारियों में जुटे हुये हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : उत्तर प्रदेश