![] सुकमा — छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों की खुदकुशी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीती रात संवेदनशील क्षेत्र चिंतागुफा में पथस्थ सहायक आरक्षक ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उनका ईलाज जारी है और पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चिंतागुफा में तैनात एक सहायक आरक्षक चिचोड़ हिड़मा ने शनिवार देर रात जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश। इसकी जानकारी मिलते ही उसे आनन-फानन में दोरनापाल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुये उसे 108 के माध्यम से सुकमा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहांँ उसका ईलाज जारी है। अभी उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।पुलिस खुदकुशी की वजह जानने की कोशिश कर रही है हालांकि इसके लिये हिड़मा से अभी कोई पूछताछ नहीं की गयी है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़