![] रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल 13 जनवरी को होने वाला सभी दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री किसी अपरिहार्य कारणों से कल दौरा नही कर सकेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का कल रायगढ़ के साथ जांजगीर चांपा एवं कोरिया , दुर्ग जिले में भी कार्यक्रम था। अब इन सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है और इसके लिये सभी संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सूचित कर दिया गया है।अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़