रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे एवं नगर पालिक निगम रायगढ़ के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 13 जनवरी को हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.55 बजे मिनी स्टेडियम हेलीपेड रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12:00 से 12.50 बजे तक नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.55 बजे मिनी स्टेडियम हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायगढ़ से जिला-जांजगीर-चांपा के लिये प्रस्थान कर दोपहर 01:25 जाँजगीर पहुँचेंगे। जाँजगीर हाईस्कूल मैदान में दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 02:20 बजे शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 02:20 बजे चिरमिरी के लिये प्रस्थान कर दोपहर 03:00 बजे चिरमिरी पहुँचेंगे। नगर निगम परिसर चिरमिरी में दोपहर 03:05 बजे से 03:55 बजे तक शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।उसके बाद शाम 04:00 बजे चिरमिरी से हैलीकॉप्टर में प्रस्थान कर शाम 05:00 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हैलीपेड पहुँचेंगे जहाँ से शाम 05:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुँचेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़