![] रायपुर — राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ आज दोपहर 12:00 बजे महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके करेंगी। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्र अमरजीत भगत, विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायकद्वय सर्वश्री मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा बृजमोहन अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, कुलदीप जुनेजा, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विकास उपाध्याय, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे और मुक्केबाज ओलंपिक पदक विजेता विजेन्दर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश