![] पुणे — भारत ने श्रीलंका को पुणे में खेले गये आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में 78 रनों से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज कब्जा कर लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 06 विकेट गंवाकर 201 रन बनाये और श्रीलंका के सामने जीत के लिये 202 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में श्रीलंका 15.5 ओवर में 123 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से धनंजय डि सिल्वा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाये इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 31 रन बनाये जबकि भारत की तरफ से सैनी ने 3, सुंदर और शार्दुल ने 2-2, औल बुमराह ने एक विकेट झटके।

इससे टीम इंडिया ने 20 ओवर में 06 विकेट गंवाकर 201 रन बनाये और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा. भारत के लिए शिखर धवन (52) और केएल राहुल (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विराट कोहली (26) मनीष पांडे (31*) और शार्दुल ठाकुर 22* रन रनों का योगदान दिया।श्रीलंका की तरफ से चाइनामैन लक्षण संदाकना सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिये। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिये शार्दुल ठाकुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश