![] कन्नौज -यूपी से जयपुर आ रही बस में लगी आग, 30 से अधिक लोगों के मरने की आशंका उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार शाम गुरसहायगंज से जयपुर जा रही डबल डेकर बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। बस में लगभग 60 से अधिक सवारियां बताई जा रही है। हादसे में 30 से अधिक लोगों के मारे की आशंका है। फिलहाल मृतकों व घायलों का आंकड़ा नहीं मिल सका है। घटना के बाद चारों-तरफ अफरा—तफरी का माहौल बना हुआ है। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। देर रात तक आग नहीं बुझाई जा सकी थी।
जानकारी के अनुसार रात आठ बजे के आस—पास जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास फर्रुखाबाद से जयपुर आ रही बस और ट्रक में भिड़ंत हुई। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। हादसे में बाद पहले ट्रक में आग लगी, उसके बाद बस में। थोड़ी ही देर में बस आग का गोला बन गई। हादसे में स्लीपर कोच बस में सवार कई यात्रियों के मरने की आशंका है।
Categorized in : उत्तर प्रदेश उत्तराखंड