![] चौबीस परगना — सामाजिक संगठन रूद्र शक्ति सेना के नारी शक्ति पश्चिम बंगाल की प्रथम प्रादेशिक बैठक सुरेंद्र नाथ कॉलोनी नवापल्ली बारासात में संपन्न हुई जिसमें संगठन के सदस्यों को जागरूक एवं मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सभी बहनें सदस्यता सहयोग राशि के तौर पर एक सौ रुपये प्रतिमाह जमा करने पर सहमति बनी ताकि रूद्र शक्ति सेना पश्चिम बंगाल के गरीब लाचार हिन्दुओ की मदद किया जा सके। दो फरवरी को होने वाले प्रवीण नागरिक सम्मान समारोह आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी ने सहयोग करने का फैसला लिया गया जिसमे बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल एवं मिष्ठान वितरण कर उनको सम्मानित करने में सभी नारी शक्ति की बहनें अपना अपना पूरा योगदान देंगी। उस सम्मान समारोह में रुद्र शक्ति सेना नारी शक्ति परिवार से जुडी सभी बहने सुबह 09:00 बजे से लाल बॉर्डर वाली सफ़ेद साड़ी पहन कर हिस्सा लेंगी। संगठन के हित के लिये सभी बहने सदा तत्पर रहेंगी और संगठन के सभी नियमो का पालन करेंगी। इस बैठक में नारी शक्ति पश्चिम बंगाल प्रदेश सचिव मंजूषा हिंदू , नारी शक्ति सदस्‍य जयिता हिंदू , मुनमुन हिंदू , मनोका हिंदू , मालती हिंदू एवं अन्‍य महिला बहनें भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश