रायपुर, 6 जनवरी रायपुर के सामाजिक राजनैतिक संगठनों तथा सभ्रांत नागरिकों ने आज शाम 5 बजे अम्बेडकर चौक पर ,जेएनयू छात्रो पर हुए हमले के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया तथा हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की
बड़ी संख्या महिलाओं और छात्रो के साथ प्रेस कर्मियों ,लेखको, बुद्धिजीवियों, चिकित्सको, ट्रेड यूनियन नेताओं, राज नैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जे एन यू की घटना की निन्दा करते हुए उग्र नारेबाजी की तथा मोदी शाह की गुंडागर्दी का प्रतिरोध किया तथा जे एन यू के छात्रों के संघर्ष के अपनी एकजुटता का इजहार किया
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ललित सुरजन, माकपा नेता बी सान्याल, धर्मराज महापात्र, नदी घाटी मोर्चा के गोतम बंदोपाध्याय, चिकित्सक डॉ राकेश गुप्ता , डॉ विप्लव बंदोपाध्याय, डॉ विक्रम सिंघल, दीपक पचपोर, एस एफ आई से डॉ राजेश अवस्थी, कोमल साहू, अथर्व अवस्थी, अमन कश्यप, रिनेश लसेल, अल्पिता कन्नोजे , आलोक शुक्ला, भाजपा माले के शोरा यादव, उमाशंकर ओझा , प्रदीप गभाने अजय कान्नोजे, अतुल देशमुख, निसार अली, पुरनचं द रथ, शेखर नाग, महेश वर्मा, सादिक अली, अलेक्जेंडर तिर्की, वी एस बघेल, सिरिश नलगोडावार, एस सी भट्टाचार्य, अंजू मेश्राम, अंजना बाबर, सुरेन्द्र शर्मा, उचित शर्मा सहित सैकड़ों लोगों भागीदारी की । यह छात्राओं ने फैज के नज़्म गाए, जन्नगीत भी गाए और ८ जनवरी को हड़ताल के जरिए इं हमले का जवाब देने का ऐलान किया ।
धर्मराज महापात्र
आलोक शुक्ला
उमाशंकर ओझा
Categorized in : छत्तीसगढ़