![] नई दिल्ली — देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। और इसी के साथ राजधानी में आचार संहिता लागू हो गयी है। दिल्ली में 08 फरवरी को 58 सामान्य एवं 12 एससी सीट सहित सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे और 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुकाबला त्रिकोणीय है। एक ओर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तो विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस।

नोटिफिकेशन – 14 जनवरी, मंगलवार

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी, मंगलवार

स्क्रूटनी – 22 जनवरी

वोटिंग – 08 फरवरी

नतीजे – 11 फरवरी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश