![] नई दिल्ली — चुनाव आयोग कभी भी दिल्ली में चुनाव के तारीख की घोषणा कर सकती है। ऐसे में भाजपा अपने हर कार्यकर्त्ताओं को चुनाव में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकने में सक्षम बनाने के लिये कमर तोड़ प्रयास कर रही है। कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम मे पूर्वान्ह 11:00 बजे 30 हजार से अधिक बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सम्मेलन में अमित शाह सभी बूथ प्रभारियों को अपने बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य देंगे। शाह हर चुनाव से पहले बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलनों में इस बात पर जोर देते रहे हैं कि जीत की सीढ़ी बूथ से शुरू होती है. अगर हर बूथ प्रभारी अपने बूथ पर पार्टी को आगे रखने में सफल रहे तो जीत सुनिश्चित है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश