![] रायपुर — पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में कल आईपीएस काॅन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मुख्य सचिव आर०पी० मंडल विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और सभी वाहिनियों के सेनानी तथा सभी पुलिस इकाई प्रमुख उपस्थित रहेंगे। वहीं शाम आईपीएस एसोसिएशन का चुनाव भी होगा और पुलिस अफसरों के क्ल्चरण प्रोग्राम व डिनर होगा।अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़