![] नागौर (राजस्थान) — देश के सबसे बड़े गौ रक्षार्थ संगठन कामधेनु सेना का बालोतरा हाईवे रोड , रामदेव मंदिर के सामने , खेल मैदान बिशनगढ़ जालौर में 12 जनवरी को विशाल अधिवेशन का आयोजन किया गया है। जिसमें कामधेनु सेना के आगामी उद्देश्यों सहित गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने , गौ हत्या से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श , गौ तस्करी रोकने योजना बनाने सहित विभिन्न गो हितार्थ , गोसेवार्थ विषयों पर चर्चा की जायेगी। इस कार्यक्रम में सेना के राष्ट्रीय , राज्य ,जिला , तहसील , नगर व ग्राम स्तर के पदाधिकारी व सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन ने बताया कि इस अधिवेशन हेतु बीस चौपहिया वाहनों का काफिला गौमाता के भजनों के साथ 11 जनवरी को शाम 05:00 बजे विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय नागौर से रवाना होकर शाम 07:00 बजे जोधपुर शाखा पहुंँचेगी जहांँ रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 12 जनवरी को प्रातः 08:00 वहांँ से रवाना होकर पूर्वान्ह 11:00 बजे काफिला बिशनगढ़ जालौर पहुंँचेगी। वहांँ पहुंँचकर 11:30 बजे तक स्वल्पाहार होगा उसके बाद 01:30 बजे तक अधिवेशन का कार्यक्रम चलेगा। इस अधिवेशन में उपस्थित गौशाला के अध्यक्ष या प्रतिनिधि एक पदाधिकारी को साफा , त्रिशूल एवं 1100 रूपये भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय , राज्य एवं सक्रिय पदाधिकारियों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात 01:30 से 2:00 बजे तक अल्पाहार के पश्चात काफिला जोधपुर के लिये रवाना होगा जहाँ रात्रि विश्राम किया जायेगा। वहांँ से दूसरे दिन 13 जनवरी को सुबह 07:00 बजे कामधेनु सैनिकों का काफिला विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय नागौर के लिये रवाना हो जायेगा। गौरतलब है कि कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन के नेतृत्व में देश भर में गौसेवार्थ कार्य तीव्रता से संचालित किया जा रहा है। उन्होंनें आगे बताया कि हमारी कामधेनु सेना प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक पशु चिकित्सालय या पशु केंद्र और प्रत्येक पंचायत समिति पर एक नंदीशाला खुलवाने का प्रयास कर रही है। इनके अतिरिक्त कामधेनु सेना द्वारा फर्जी गौशालाओं के माध्यम से जो दानपात्र का पैसा एकत्रित किया जाता है उस पैसे को अपने गांव की गौशाला में काम में लगाने तथा स्थानीय गौशाला को मजबूत किये जाने पर जोर दे रही है। क्योंकि आज 60% गोशालायें गौ सेवा के नाम पर सिर्फ काला बाजारी का काम करती है और कामधेनु सेना इस काम को किसी भी सूरत में नहीं करने देगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़