![] बिलासपुर — छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्री, वाणिज्यिक कर मंत्री टी०एस०सिंहदेव कल 04 जनवरी को प्रातः 05:30 बजे अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से उसलापुर पहुंँचेंगे एवं सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ भवन में अल्पविश्राम पश्चात सुबह 08:00 बजे बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के निवास में भेंट एवं स्वल्पाहार करेंगे। उसके बाद प्रात 09:00 बजे जैन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात बिलासपुर के अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़