![] रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 03 जनवरी को प्रात: 10:20 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में आयोजित ’सामुदायिक वन अधिकार पर प्रदेश स्तरीय परिचर्चा’ में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर से 10:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:20 बजे बिलासपुर पहुंँचकर वहांँ के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वहाँ से मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे कांँकेर पहुंँचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद 01:50 बजे रायपुर लौट आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.10 बजे रायपुर मेडिकल कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन द्वारा आयोजित ’राष्ट्रीय अधिवेशन’ में भी शामिल होंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़