![] रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में इस बुधवार 01 जनवरी को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा। गौरतलब है कि जनचौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर बुधवार को सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण भी करते हैं।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़