![] गोरखपुर — फ़िल्म अभिनेता गोविंदा ने गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का मंदिर पहुँचकर दर्शन किया और उसके बाद गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में गोरक्षापीठाधीश्वर एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता गोविंदा से कहा कि वे फिल्मों की शूटिंग उत्तरप्रदेश में करवायें क्योंकि यहांँ अपार संभावनायें हैं। यूपी टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है। गोरखपुर में रामगढ़ ताल को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने अभिनेता गोविंदा को कुंभ मेले की जानकारी भी दी कि कैसे इसे विश्वस्तरीय बनाया गया। मुख्यमंत्री ने गोविंदा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज कुंभ 2019 की पुस्तक भेंट की। गौरतलब है कि गोविंदा सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुये पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड-2019 में शामिल होने के लिये शहर पहुँचे थे।अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश