![] मुम्बई — समाजसेवी अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें किसी तरह के सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उन्होंने खुद को मिली जेड प्लस की सुरक्षा को हटाने की अपील की है। पत्र में अन्ना ने लिखा, ‘मुझे किसी भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। यदि उनके साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो वह इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।’

अगर उनके साथ कोई अनहोनी हुई तो वे खुद इसके जिम्मेदार होंगे। गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर अन्ना अपने गांव रालेगण सिद्धी में 20 दिसंबर से मौन व्रत पर हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख व्यक्तियों की सुरक्षा में फेरबदल का फैसला लिया है। अन्ना की वाई श्रेणी को बढ़ाकर जेड श्रेणी किया गया था। उन्होने पत्र में आगे लिखा है कि मुझे कुछ लोगों ने धमकी दी है लेकिन मैं मरने से नहीं डरता। सेना में रहते हुये भी मैं एक बार मौत को चकमा दे चुका हूंँ। सुरक्षा के बावजूद कोई मरेगा नहीं, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती। क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की कड़ी सुरक्षा के बीच हत्या की गयी थी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश