![] बैकुंठपुर ( कोरिया ) — “एक आस” जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा समाज के विकास एवं हमारे समाज में व्याप्त बेरोजगारी को दूर करने के लिये रोजगार एवं स्वरोजगार सेवा केंद्र का संचालन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत जिला कोरिया बैकुंठपुर में संस्था का पहला रोजगार एवं स्वरोजगार सेवा केंद्र का उद्घाटन कलेक्ट्रेट रोड छिंदडाड़ में विगत दिनों संस्थान के अध्यक्ष श्री कृष्णचन्द तिवारी, सचिव श्री अनिल साहू, कोषाध्यक्ष सुश्री सारिका पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित श्रीवास्तव, स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री शिवशंकर भगत एवम अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। “एक आस” संस्थान के अध्यक्ष श्री कृष्णचन्द्र तिवारी ने दुरभाष के माध्यम से अरविन्द तिवारी को बताया कि इस सेवा केन्द्र में बेरोजगार युवा पंजीयन कराकर संस्था का लाभ उठा सकते हैं। संस्था उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध करायेगी ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सके और समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें । संस्था के द्वारा आगामी समय में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में रोजगार एवं स्वरोजगार सेवा केंद्र की स्थापना की जायेगी जिसमें रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारियांँ युवाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इस केंद्र में हर राज्य के ऐसे युवक भी पंजीयन करा सकते हैं जो कि अनपढ़ है। संस्था के द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार सेवा केंद्र के लिये स्टेट कोऑर्डिनेटर के पद पर कोरिया जिला के निवासी श्री शिवशंकर भगत जी की नियुक्ति की गयी है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिये उनसे 09669935591पर संपर्क किया जा सकता है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश