![] रायपुर — छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया मोहन मरकाम और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करने पहुंँचे। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व में हमारी बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यकाल उपलब्धियों पर लोगों का भरपूर विश्वास किया है। निश्चित तौर पर हमारे कांग्रेस पार्टी की सरकार ने इस प्रकार से काम किया है।
वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुये सीएम भूपेश बघेल ने सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं के कांग्रेस पर विश्वास कर अभूतपूर्व परिणाम देने पर सभी मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी पार्षदों और पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई दी। रायपुर में भी आने वाला पाँच साल कांग्रेस का महापौर रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमन सिंह जी के निर्वाचन क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली है। सभी नगर निगम नगर पालिका नगर निगम आशा से ज्यादा सफलता मिली है। कोरबा के बारे में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरबा में जरूर सीट कम हुई है लेकिन बाकी जगहों पर बेहतर प्रदर्शन रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष के क्षेत्र में भी कांग्रेस को सफलता मिली है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़