![] रायपुर — भ्रमण पर छत्तीसगढ़ पहुँचे जापानी प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास पर मुलाकात कर सिरपुर और प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।प्रतिनिधिमंडल ने सिरपुर के नजदीक हेलीपेड निर्माण का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने कहा कि इससे जापान से आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी और उनके समय की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को भारत देश से इतना स्नेह रखने के लिये धन्यवाद दिया। इस दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जापान यात्रा करने के लिये आमंत्रित भी किया।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़