![] नई दिल्ली — नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मंडी हाउस पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुये इलाके में धारा 144 लागू करने के साथ साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। इसी के साथ ही प्रदर्शनकारी भी इलाके में जुटने शुरू हो गये हैं। दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अब विरोध प्रदर्शन को देखते हुये संसद मार्ग को बंद कर दिया है और उसके लिये एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि संसद मार्ग को बंद कर दिया गया है इसलिये उस रास्ते का उपयोग न करें। वहीं प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया था कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वे मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश