![] अभनपुर — राजधानी से लगे अभनपुर के गाँव में प्रेम संबंध के चलते प्रेमी के घर वालों ने युवती को जिंदा जला दिया है। पीड़िता को 85 प्रतिशत जले अवस्था में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के पास कोल्हा निवासी 20 वर्षीया सरस्वती सोनवानी का गांव के ही लल्लू सतनामी से तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा है। प्रेमी लल्लू ने सरस्वती को अपने घर मिलने बुलाया। जब वो घर में मिलने गई तो घर पर मौजूद लल्लू के घरवालों ने उसे किसी काम के घर से बाहर भेज दिया। फिर प्रेम संबंध को खत्म करने को लेकर युवती सरस्वती से विवाद करने के साथ मारपीट करने लगे। और बात बिगड़ते देख बात बिगड़ते देख उसे जिंदा जलाने की नियत से मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। पीड़िता के पूरे शरीर में आग लगने से करीब 85 प्रतिशत तक झुलस गई है जिसे तत्काल 112 की मदद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता सरस्वती के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 / 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश